Boult Fluid X और Boult Fluid Pro आजकल हर कोई म्यूजिक और कॉलिंग के लिए दीवाने है और अच्छे ईयरबड्स की तलाश में रहते है। मार्केट में बहुत सारे ईयरबड्स की ऑप्शन मौजूद हैं, लेकिन फिर भी जब बात बजट की होती है तो वे कम बजट में बेहतरीन साउंड क्वालिटी, शानदार डिजाइन और लंबी बैटरी लाइफ को लेना पसंद करते है |
Boult Fluid X और Boult Fluid Pro
Created By - KUSH BIND
मार्केट में बहुत सारे ऑप्शन मौजूद हैं, लेकिन जब बजट में बेहतरीन साउंड क्वालिटी, शानदार डिजाइन और लंबी बैटरी लाइफ की होती है, तो Boult के प्रोडक्ट्स सबसे आगे निकलते हैं।
हाल ही में Boult ने दो नए ईयरबड्स लॉन्च किए हैं – Boult Fluid X और Boult Fluid Pro। दोनों ही शानदार फीचर्स के साथ आते हैं | लेकिन इनमें क्या फर्क है? कौन सा आपके लिए बेहतर रहेगा?
इस आर्टिकल में हम इन दोनों ईयरबड्स की पूरी तुलना करेंगे, उनके फीचर्स, प्राइस, परफॉर्मेंस और यूजर एक्सपीरियंस को विस्तार से बताएंगे – और वो भी आसान हिंदी भाषा में।
👉1. Boult Fluid X और Boult Fluid X Pro में फर्क -
Boult Fluid X और Boult Fluid X Pro दिखने में भले ही एक जैसे लगते हों, लेकिन दोनों में कई अहम अंतर हैं। सबसे बड़ा फर्क है फीचर्स और परफॉर्मेंस का।
Fluid X एक बेसिक और बजट-फ्रेंडली वायरलेस ईयरबड्स है, जबकि Fluid X Pro थोड़े प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है जैसे ENC (Environmental Noise Cancellation), बेहतर बैटरी बैकअप और गेमिंग मोड। Pro वर्जन की साउंड क्वालिटी ज्यादा क्रिस्प और डीप बास के साथ आती है, जो म्यूजिक लवर्स और गेमर्स दोनों के लिए फायदेमंद है।
Boult Fluid X और Boult Fluid X Pro
👉2. Boult Fluid X Pro की बैटरी लाइफ कितनी है और क्या यह बेहतर है -
Boult Fluid X Pro की बैटरी लाइफ इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। एक बार चार्ज करने पर यह लगभग 60 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देता है (केस के साथ मिलाकर)। वहीं सिंगल चार्ज में ईयरबड्स खुद 10 घंटे तक चल सकते हैं। अगर आप रोजाना म्यूजिक सुनते हैं या लंबी कॉल्स करते हैं, तो यह बैटरी लाइफ बहुत शानदार मानी जाएगी। साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है, जिससे कुछ ही मिनट के चार्ज में कई घंटे का प्लेबैक मिल जाता है।
👉3. Boult Fluid X और Boult Fluid X Pro की साउंड क्वालिटी कैसी है -
Boult Fluid X की साउंड क्वालिटी उसके प्राइस रेंज के हिसाब से बहुत अच्छी कही जा सकती है। इसमें 13mm के ड्राइवर्स दिए गए हैं जो अच्छी bass और साफ vocal clarity देते हैं। म्यूजिक सुनते समय highs और mids काफी बैलेंस्ड रहते हैं |
लेकिन प्रोफेशनल ऑडियो एक्सपीरियंस की तलाश करने वाले यूज़र को Pro वर्जन ज्यादा पसंद आएगा। फिर भी, बजट में अच्छा म्यूजिक एक्सपीरियंस देने के लिए Fluid X बुरा विकल्प नहीं है।
👉4. Boult Fluid X और Pro की डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी का अंतर -
दोनों ईयरबड्स की डिजाइन काफी हद तक एक जैसी है – हल्की, इन-ईयर फिटिंग के साथ और स्टाइलिश केस। लेकिन Pro वर्जन की फिनिशिंग ज्यादा प्रीमियम फील देती है और इसका केस थोड़ा sturdy भी लगता है। Fluid X हल्का और compact है, लेकिन थोड़ा basic plasticky फील देता है। Pro वर्जन में ergonomics और durability को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो लॉन्ग यूसेज के लिए बेहतर साबित होता है। इसका फिटिंग बहुत आरामदायक है और लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी कानों में तकलीफ नहीं होती।
👉5. Boult Fluid X की Noise Cancellation कितनी असरदार है -
Boult Fluid X में passive noise isolation मिलता है, जो ईयरबड्स की फिटिंग के जरिए बाहर की आवाजों को कम करता है। हालांकि इसमें एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) नहीं है, लेकिन फिर भी नॉर्मल कंडीशन्स जैसे बस या मेट्रो में यह बाहरी आवाजें काफी हद तक हटाने मे मददगार होता है। और कॉल्स के दौरान वॉयस क्लैरिटी ठीक-ठाक रहती है, लेकिन अगर आपको ज्यादा बेहतर कॉल क्वालिटी चाहिए तो इसका Pro वर्जन ही बेहतर रहेगा।
👉6. Boult Fluid X Pro को Boult के दूसरे मॉडल से कैसे Compare करें? -
मार्केट में Boult के कई मॉडल्स मौजूद हैं जैसे Boult Maverick, AirBass Z20, और Curve Alpha भी है, फिर भी ये सब Fluid X Pro से competition करना बहुत दूर की बात है |Fluid X Pro एक balanced choice होते हुए भी यह न तो बहुत महंगा और न ही फीचर्स में कमी। इसके साथ साथ इसमें आपको environmental noise cancellation, गेमिंग मोड, लंबी बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं। Maverick या Z40 जैसे मॉडल थोड़े महंगे हो सकते हैं, लेकिन उनके मुकाबले Fluid X Pro value for money में काफी मजबूत दावेदार और सभी के पसंदगार है।
👉7. Boult Fluid X और Pro की कीमत में कितना अंतर है और कौन ज्यादा Value for Money है-
Boult Fluid X की कीमत लगभग ₹1299 से ₹3299 के बीच रहती है, जबकि Fluid X Pro ₹1499 से ₹1799 तक मिल सकता है। हालांकि दोनों की कीमत में ज्यादा बड़ा अंतर नहीं है, लेकिन फीचर्स के हिसाब से Fluid X Pro ज्यादा "value for money" प्रोडक्ट बनता है। गेमिंग मोड, ENC, और लंबी बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स थोड़े से एक्स्ट्रा खर्च के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
👉8. Boult Fluid X Pro को चार्ज करने में कितना समय लगता है-
Boult Fluid X Pro को पूरी तरह चार्ज करने में करीब 1.5 से 2 घंटे का समय लगता है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है – यानी 10 मिनट के चार्ज में लगभग 100 मिनट तक म्यूजिक सुन सकते हैं। इसके चार्जिंग केस में Type-C पोर्ट दिया गया है जो आजकल की नई डिवाइसेज़ के साथ आसानी से compatible है। कुल मिलाकर, चार्जिंग स्पीड संतोषजनक कही जा सकती है।
👉9. Boult Fluid X और Fluid X Pro किसके लिए बेस्ट है – Student, Office या Traveller-
अगर आप एक स्टूडेंट हैं या जूम क्लास/गेमिंग करते हैं, तो Fluid X Pro आपके लिए बेस्ट रहेगा क्योंकि इसमें बेहतर माइक, गेमिंग मोड और बैटरी होता है।
वहीं ऑफिस यूज़र्स के लिए भी Fluid X Pro अच्छा है क्योंकि इसकी कॉल क्वालिटी और ENC फीचर मीटिंग्स के लिए परफेक्ट हैं।
अगर आप ट्रैवलर हैं और लंबा बैकअप चाहते हैं तो भी Pro वर्जन बेहतर है। जबकि Fluid X उन लोगों के लिए है जो occasional use के लिए सस्ता और सिंपल ईयरबड्स चाहते हैं।
👉10. कहाँ से खरीदें? -
आप इन दोनों प्रोडक्ट्स को Amazon, Flipkart, और Boult की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं। ऑफर्स के दौरान ये और भी कम कीमत में मिल सकते हैं। साथ ही Boult की वेबसाइट पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट और कूपन भी मिलते हैं।
👉 निष्कर्ष: -
अंतिम फैसला क्या होना चाहिए? -
अगर आप म्यूजिक, बैटरी और बजट फ्रेंडली ईयरबड्स की तलाश में हैं तो Boult Fluid X आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। वहीं अगर आप ज्यादा स्मार्ट फीचर्स, बैलेंस्ड साउंड और कॉलिंग के लिए बेहतर एक्सपीरियंस चाहते हैं तो Boult Fluid Pro लेना ज्यादा समझदारी होगी
👉FAQ-


0 टिप्पणियाँ